Connect with us

मिर्ज़ापुर

मड़िहान में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में देशभक्ति के जश्न का माहौल रहा। प्रभातफेरी के बाद बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके बाद सरस्वती वंदना और नाटक का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र भी वितरित किए गए।

रामखेलावन महाविद्यालय, ओम साई जनता जनार्दन इंटरमीडिएट कॉलेज, बाबू बसंत लाल राज नारायण महाविद्यालय, मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज, श्रीमती त्रिवेदी देवी इंटर कॉलेज, महात्मा ज्योतिबा बाई फुले बाबू महंगी प्रसाद मौर्य इंटर कॉलेज, रुद्र एकेडमी, प्राथमिक विद्यालय कलवारी, राधेश्याम अगवेंदर इंटर कॉलेज सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।

Loading...

मड़िहान अधिवक्ता समिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवनों और अन्य गैर-सरकारी संस्थानों पर भी तिरंगा लहराया गया। इस मौके पर प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page