Connect with us

वाराणसी

मकान का ताला तोड़कर लाखों माल पर किया हाथ साफ

Published

on

Loading...
Loading...










लोहता। लोहता क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरियां हो रही है इसी बीच थाना क्षेत्र के भरथरा गांव में सोमवार की रात चोर सुनील गुप्त के मकान का ताला तोड़ कर गोदरेज की आलमारी में से दो मंगलसूत्र, दो चांदी की पायल, विछिया, एक सोने की अंगूठी तथा 31000 रुपए चोर उठा ले गये।

Loading...

सुनील अपनी पत्नी के साथ गाजीपुर अपने पैतृक घर गये थे। मंगलवार को को पड़ोसी ने फोन करके बताया कि मकान में चोरी हुआ है। सुनील मकान पर पहँचकर देखा तो घर का ताला टूटा था। सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। उन्होनें चोरी होने की लिखित सूचना थाने पर दे दिया है। पीड़ित के अनुसार चोरी लगभग एक लाख की है सूचना पाकर मौके पर लोहता पुलिस गई जांच पड़ताल कर कर चली आई। पिछले 6 माह के अंदर लोहता क्षेत्र में आए दिन चोरियां हो रही है कोटवां लोहरापुर छितौनी लोहता कोरौती लोहता पुलिस इनमें से कोई भी चोरी की घटना की पर्दाफाश नहीं कर पाई आज तक जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page