Connect with us

बलिया

भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग का हो रहा विकास : संदीप सोनी

Published

on

Loading...
Loading...

2027 विधानसभा चुनाव में फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा, जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया उपलब्धि

गरीब कल्याण, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान हित की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान

रसड़ा (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं सभासद संदीप सोनी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

संदीप सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और किसान हित से जुड़ी कई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और जनहितकारी नीतियों के कारण जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर हुई है और विकास कार्यों को गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement

आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए संदीप सोनी ने विश्वास जताया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर भाजपा के साथ खड़ी है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page