बलिया
बैरिया में खुला पहला केयर प्लस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत
कोतवाल राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया उद्घाटन, 5 बेड के आईसीयू समेत बच्चों और गंभीर रोगों के इलाज की सुविधा
अब क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर, अनुभवी चिकित्सकों की टीम देगी सेवाएं
बैरिया (बलिया)। क्षेत्रवासियों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। नगर पंचायत स्थित बैरिया-रानीगंज मार्ग पर रमा वाटिका में रविवार को ‘केयर प्लस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर सेंटर’ का भव्य शुभारंभ हुआ। अस्पताल का उद्घाटन बैरिया कोतवाल राजेंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार और डॉ. शिल्पी कुमारी ने बताया कि यह बैरिया क्षेत्र का पहला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। यहां गंभीर रोगों के उपचार के साथ-साथ आधुनिक सर्जरी (ऑपरेशन) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अस्पताल में 5 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू (ICU) तैयार किया गया है। इसके अलावा नवजात शिशुओं और बच्चों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
अस्पताल में मरीजों को डॉ. अजय कुमार, डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. विवेक राय, डॉ. एस.एन. सिंह और डॉ. सौरभ कुमार समेत अनुभवी चिकित्सकों की टीम की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
उद्घाटन समारोह में बैरिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल के प्रबंधक जावेद ने सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
