Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल में धूमधाम से मनाई गई गांधी–शास्त्री जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। विकासखंड भांवरकोल में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) महेंद्र प्रसाद यादव ने ब्लॉक प्रांगण में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद बीडीओ यादव ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों ही कर्मयोगी थे। गांधीजी अहिंसा के पुजारी और समय के बेहद पाबंद थे, वहीं शास्त्री जी ने सादगी व ईमानदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया। इन्हीं महान विभूतियों की देन है कि आज हमें स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की आज़ादी प्राप्त है।

Loading...

विकासखंड सभागार में कर्मचारियों ने रामधुन गाई और दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत सूर्यभान राय, एडीओ आईएसबी राजकुमार यादव, लेखाकार हरिशंकर, प्रधान सचिव अजीत गौतम, शशिकांत, बृजेश कुमार, रवि प्रकाश, पंकज त्रिपाठी, नीतू सिंह, रोजगार सेवक सुधीर राय, विपुल कुमार, सफाईकर्मी राजकुमार यादव समेत अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page