Connect with us

राष्ट्रीय

ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए अगले हफ्ते रूस जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति पुतिन ने भेजा न्योता

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अक्टूबर को रूस के दौरे पर जाएंगे, जहां वे 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह दौरा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर हो रहा है और शिखर सम्मेलन कजान में रूस की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ब्रिक्स देशों के अन्य नेताओं और कजान में आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों की योजना भी बना सकते हैं। शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय “न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना” है जो प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का अवसर प्रदान करेगा।

इससे पहले दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात जुलाई में हुई थी। यह मुलाकात पुतिन के निवास नोवो-ओगारियोवो में हुई थी। जहां उन्होंने अनौपचारिक बातचीत के साथ छत पर चाय पी, गोल्फ कार्ट में यात्रा की और अस्तबल का दौरा भी किया था।

क्या है ‘ब्रिक्स शिखर सम्मेलन’ ?

Advertisement

बता दें कि, सितंबर 2010 में न्यूयॉर्क में हुई बैठक के दौरान, ब्रिक समूह के विदेश मंत्रियों ने दक्षिण अफ्रीका को पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किया। जिसके बाद इस समूह का नाम बदलकर ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) कर दिया गया।

ब्रिक्स एक प्रमुख वैश्विक मंच है जो दुनिया की प्रमुख उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है। यह समूह वैश्विक आबादी का 41 प्रतिशत, वैश्विक GDP का 24 प्रतिशत, और विश्व व्यापार का 16 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व करता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page