वाराणसी
बूथ सशक्तिकरण अभियान में महानगर अध्यक्ष का जनसंपर्क तेज
वाराणसी। बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के सारनाथ एवं धूपचंडी मंडल में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बूथ अध्यक्षों के आवास पर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का फटका पहनाकर उनका सम्मान किया।
अभियान के तहत बूथ संख्या 221, 222, 243 एवं 245 के बूथ अध्यक्षों—रवि कुमार राजभर, महेश कुमार गौड़, रूबी जायसवाल और नीति सिंह—को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है और इसी आधार पर संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं और कार्यकर्ताओं की शक्ति से ही आगामी चुनावों में पुनः सरकार बनेगी।उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यों की सक्रिय कमेटी का गठन शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया। साथ ही सोशल मीडिया संयोजक एवं ‘मन की बात’ संयोजक की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।
पन्ना प्रमुखों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और तेज करने का आह्वान किया गया।महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी जानी चाहिए, ताकि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, मुन्ना राजभर, मनोज जायसवाल, संदीप पटेल, अरिहंत मौर्य, विनोद राजभर, अवधेश राय, मोनू पटेल, राजेश कुमार, विजय कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव, अमरीश सिंह, सूर्य प्रकाश राजभर, जागेश्वर शंकर, चंद्रशेखर उपाध्याय, अखिलेद्र सिंह सनी, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
