Connect with us

वाराणसी

बीएसएफ जवान के घर में लाखों की चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

पैतृक गांव गये थे दंपती

वाराणसी। जगतपुर डिग्री कॉलेज के पास बन रही नई कॉलोनी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सब-इंस्पेक्टर दीप नारायण सिंह के मकान में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के दौरान चोरों ने घर में मौजूद बच्चों के कमरों को छोड़कर बाकी सभी कमरों को खंगाला। लाखों की ज्वैलरी और नगदी लेकर चोर फरार हो गए।

घटना 7 दिसंबर की सुबह तब पता चली जब घर में मौजूद दीप नारायण के बेटे दीपांशु और बेटी अनामिका उठे। उन्होंने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है और कई कमरों की कुंडी बाहर से बंद है। उन्होंने तुरंत बलिया गए अपने माता-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दीपांशु ने यूपी-112 को सूचना दी।

पुलिस ने खाली प्लॉट से बरामद किया कुछ सामान

पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की तलाशी ली। छत पर टूटे बक्से और पास के प्लॉट में कुछ नगदी और जेवरात बरामद हुए, लेकिन बड़ी ज्वैलरी और नगदी गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है।

Advertisement

पैतृक गांव गये थे दंपती

BSF सब-इंस्पेक्टर दीप नारायण सिंह 25 नवंबर को एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे। 26 नवंबर को वह अपनी पत्नी के साथ बलिया स्थित पैतृक गांव चले गए। घर पर उनकी बेटी अनामिका और बेटा दीपांशु को छोड़ दिया गया था।

दीपांशु ने बताया, रात में हम खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। सुबह उठे तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। एक बक्सा गायब था। बाद में छत पर टूटा हुआ बक्सा मिला। पुलिस फिलहाल चोरी की अन्य चीजों की सूची तैयार कर रही है और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page