Connect with us

अपराध

बिना नंबर प्लेट की कार में शराब पी रहे पांच हिरासत में, छह लाख बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद की चेतगंज पुलिस ने बुधवार को अंधरापुल चौराहे पर बिना नंबर की कार में शराब पी रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान कार से 6 लाख रुपये नकद और 67 ग्राम सोने के गहने बरामद हुए। जब वे कागजात पेश नहीं कर सके, तो आयकर विभाग ने नकदी और जीएसटी अधिकारियों ने गहनों को जब्त कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपियों को शाम को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।

Loading...

चेतगंज थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान संजय सेठ, संदीप सेठ, नीरज सेठ (सभी निवासी मिर्जापुर), गोविंद जाधव और सागर जाधव (दोनों निवासी सांगली, महाराष्ट्र) के रूप में हुई। पूछताछ में संदीप सेठ ने बताया कि कार कृष्णमुरारी कनौजिया से खरीदी गई थी और नकदी और गहने उसी के थे। हालांकि, वह इन संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका जिसके कारण अधिकारियों ने नकदी और गहनों को जब्त कर लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page