Connect with us

अपराध

बारात देखने गयी बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के तहसील नौगढ़ के विनायकपुर गांव में रविवार की रात सहेलियों के साथ शादी समारोह में नाच देख रही बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार को सुबह जंगल के पास जब बच्ची का शव मिला तब क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम आलोक कुमार, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, नौगढ़ थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में शंभू बनवासी के घर शाहगंज (सोनभद्र) से बारात आयी हुई थी। इसमें बारातियों के मनोरंजन के लिए नाच-गाने का भी प्रोग्राम था। मलेवर गांव से निर्मला अपनी चचेरी बहनों के साथ डांस देखने के लिए घर से आ गई थी। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटी तो इंतजार करने के बाद उसको शादी समारोह में देखा गया, लेकिन रात एक बजे के बाद वहां पर नहीं मिली। पूरी रात चचेरी बहनों ने उसको तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सोमवार को विनायकपुर जंगल से सटे खपरैल के मकान के पास बच्ची की चप्पल पड़ी, उसका शव अर्द्ध निर्वस्त्र हालत में पड़ा मिला तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Loading...

मौके पर एएसपी अनिल कुमार ने पहुंच वारदात स्थल का निरीक्षण कर केस का जल्द खुलासा करने का पीड़ितों को आश्वासन दिया। नौगढ़ थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नौगढ़ के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि, केस का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page