Connect with us

वाराणसी

बातों में उलझाकर बदला कार्ड, खाते से उड़ाए 44 हजार रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। साइबर ठगों ने डेबिट कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 44 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित की शिकायत पर भेलूपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला निवासी बामदेव तिवारी 14 मई को सुंदरपुर सब्जी मंडी के पास स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक शातिर जालसाज ने उन्हें बातों में उलझाकर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी और वह वापस घर चले गए।

Loading...

कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये निकाले जाने के मैसेज आने लगे। लगातार मैसेज मिलने पर बामदेव तिवारी परेशान हो गए और खाते की जानकारी ली। जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से कुल 44 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। बताया गया कि यह रकम कोलकाता स्थित किसी एटीएम से निकाली गई।

घटना के बाद पीड़ित ने भेलूपुर थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य माध्यमों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम पर किसी अनजान व्यक्ति की सहायता न लें और अपने कार्ड या पिन की जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page