Connect with us

वाराणसी

बाइक-स्कूटी के टक्कर में एक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

परिवार को संभालने वाले युवक की मौत से परिजन सदमें में
 

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के लालपुर में सोमवार की सुबह बाइक और स्कूटी के टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोहित गोंड उम्र 22 वर्ष पुत्र स्वo सच्चे लाल गोंड निवासी मनकईया अपने बाइक से नाइट ड्यूटी कर अपने घर जा रहा था। मिर्जामुराद स्थित फ्लाईओवर से सटे सर्विस लेन के पास लालपुर पहुंचा ही था तभी एक पुलिस कर्मी के ओला स्कूटी ने सर्विस रोड पर ही जोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से वह संतुलन बना नहीं पाए और सामने खड़ी क्रेन से उनकी बाइक जा टकराई। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार पुलिस कर्मी को हल्की चोट आई।

Loading...

सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और बाइक को कब्जे में ले थाने ले आई। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक जगतपुर स्थित एक दूध डेरी कंपनी में काम करता था, वह दो भाई एक बहन में सबसे छोटा बताया गया। पिता व भाई की मौत पहले ही हो चुकी है। पिता व भाई के मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी इसी पर थी। इस घटना से मृतक की मां सूडनी देवी व बहन का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page