Connect with us

चन्दौली

बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार से लूटे दो लाख रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार बदमाशों ने एक पत्रकार को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार पत्रकार किसी कार्य से बाजार गए थे, लौटते समय वह जैसे ही सैदुपुर चौराहे के समीप पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उनके बैग में रखा लगभग 2 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

Loading...

पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page