Connect with us

वाराणसी

बरेका के एक अधिकारी सहित 18 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

सम्मान समारोह में दीर्घकालीन सेवाओं को किया गया नमन

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मंगलवार को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में जून 2026 में सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी सहित 18 कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालीन, समर्पित और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। बरेका परिवार ने वर्षों तक संस्थान की प्रगति में योगदान देने वाले इन कर्मयोगियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान

समारोह में डी.ई.ई./एम. श्री गुलाम सरवर सहित वरिष्ठ अकाउंटेंट, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (एसएसई), वरिष्ठ तकनीशियन, कनिष्ठ अभियंता तथा कुक सहित कुल 18 सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को माल्यार्पण कर स्मृति-चिह्न स्वरूप फोल्डर भेंट किए गए।

Advertisement

“सेवानिवृत्ति नई शुरुआत है” : लालजी चौधरी

प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि अनुभवों और उपलब्धियों से परिपूर्ण नई शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि सभी सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण से बरेका की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कार्यसंस्कृति और सेवाभाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

बरेका परिवार आपके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा

उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री समीर पाल ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने अनुभव और परिश्रम से बरेका की कार्यसंस्कृति को समृद्ध बनाया है। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद और सफल भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने साझा किए अनुभव

Advertisement

सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने बरेका को केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि अपना परिवार बताते हुए अधिकारियों, सहकर्मियों और पूरे बरेका परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यहां बिताए गए वर्षों की यादें जीवनभर उनके साथ रहेंगी।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सलाह

बरेका केंद्रीय चिकित्सालय के मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल माबूद ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए।

Advertisement

बड़ी संख्या में मौजूद रहे अधिकारी और परिजन

जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं पारिवारिक जीवन की मंगलकामना की।

समारोह में कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव, परिषद के सदस्य अमित कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, परिजन एवं सहकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राम प्रवेश यादव ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page