Connect with us

वाराणसी

थाने में पैरवी करना पड़ा भारी, व्यापारी नेता की सफारी के शीशे तोड़े

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा में दबंगों पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, व्यापारियों में आक्रोश

पिंडरा (वाराणसी)। पिंडरा बाजार में एक दुकान पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे व्यापारी नेता को पैरवी करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज दबंगों ने उनके घर पहुंचकर खड़ी सफारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

दुकान पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे थे थाने

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पिंडरा बाजार में एक दुकान को ट्रैक्टर से गिराकर कथित रूप से अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में पीड़ित दुकानदार त्रिलोकी चौरसिया के साथ वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ रामु गुप्ता अन्य व्यापारियों के साथ पिंडरा थाने पहुंचे थे।

व्यापारी नेता पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

घर पर खड़ी गाड़ी में की तोड़फोड़

आरोप है कि इसी दौरान कुछ दबंग पिंडरा स्थित कृष्ण कुमार उर्फ रामु गुप्ता के आवास पर पहुंचे और वहां खड़ी उनकी सफारी गाड़ी के शीशे लाठी-डंडों से तोड़ दिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

Advertisement

पुलिस को दी तहरीर

घटना के बाद कृष्ण कुमार उर्फ रामु गुप्ता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पिंडरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page