Connect with us

अपराध

बगीचे में फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी

Published

on

Loading...
Loading...

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

वाराणसी। राजातालाब स्थानीय थाना अंतर्गत कचहरिया गांव में सोमवार की भोर में आम के बगीचे में लगभग कैलाश पटेल (32 वर्षीय) युवक आम की पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई तथा पत्नी आंचल पटेल सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना स्थल पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा तथा फोरेंसिक टीम ने घटना के बारे में जांच-पड़ताल की । पुलिस ने मृतक कैलाश पटेल की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, कचहरिया गांव के रहेंव वाले राजगीर मिस्त्री बिरजू पटेल के दो बेटों में मृतक कैलाश पटेल छोटा था जिसको 4 साल की एक बेटी तान्या पटेल है। मृतक कैलाश पटेल गैस डिलीवरी का काम करता था। उक्त घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसर गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page