Connect with us

वाराणसी

प्रॉपर्टी के झांसे में गया पैसा, साइबर सेल की चतुराई से मिली पूरी रकम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ऑनलाइन ठगी के मामलों में जहां पीड़ितों को अक्सर अपनी मेहनत की कमाई गंवानी पड़ती है, वहीं वाराणसी साइबर सेल ने एक बार फिर तत्परता का परिचय देते हुए एक पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस दिलाकर सराहनीय मिसाल पेश की है।

विशेश्वरगंज निवासी एक युवक को 3 अप्रैल को व्हाट्सएप पर प्रॉपर्टी डील का आकर्षक ऑफर मिला। खुद को ब्रोकर बताने वाले आरोपी पर विश्वास कर युवक ने कुल 4.95 लाख रुपये की राशि विभिन्न किश्तों में ट्रांसफर कर दी। बाद में जब ठगी का अहसास हुआ, तो उसने फौरन साइबर सेल से संपर्क किया।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा डीसीपी अपराध, एडीसीपी अपराध एवं एसीपी अपराध के मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम ने बिना देरी किए संबंधित बैंकों से संपर्क कर रकम होल्ड कराई। जांच के उपरांत 16 अप्रैल को पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में सुरक्षित वापस भेज दी गई।

इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पीड़ित ने साइबर सेल को धन्यवाद पत्र सौंपा। पूरी प्रक्रिया में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Advertisement

साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस की सलाह:

अज्ञात कॉल्स विशेषकर पुलिस, ईडी या बैंक अधिकारियों के नाम पर आने वाली कॉल्स से रहें सतर्क।

किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप न करें डाउनलोड।

बैंकिंग संबंधी जानकारी— ओटीपी, पिन, पासवर्ड आदि— कभी साझा न करें।

ऑनलाइन शॉपिंग में भुगतान से पहले करें पुष्टि।

Advertisement

लोन व वित्तीय सेवाएं केवल अधिकृत संस्थानों से ही लें।

ठगी की स्थिति में करें त्वरित संपर्क:
साइबर ठगी की शिकायत के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें शिकायत।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page