Connect with us

वाराणसी

खोया मोबाइल पाकर खिले चेहरे, रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। खोया हुआ मोबाइल मिलता नहीं ? यह आम धारणा एक बार फिर वाराणसी पुलिस ने तोड़ दी है। थाना रामनगर की पुलिस ने करीब 6 लाख रुपये मूल्य के 16 स्मार्टफोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपकर जनसेवा की मिसाल पेश की है। इस कार्यवाही की अगुवाई थाना प्रभारी राजू सिंह ने की।

भावुक कर गई मंजू देवी की कहानी

डोमरी क्षेत्र निवासी मंजू देवी नवंबर में प्रदीप मिश्रा जी की शिवपुराण कथा में शामिल होने आई थीं, तभी उनका मोबाइल खो गया। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह फोन कभी वापस मिलेगा। लेकिन जब पुलिस ने फोन लौटाया, तो उनकी आंखें भर आईं। “मैंने तो मान लिया था कि फोन अब कभी नहीं मिलेगा… SHO राजू सिंह जी और उनकी टीम की बहुत आभारी हूं,” उन्होंने कहा।

तकनीकी दक्षता और सतर्कता का नतीजा

Advertisement

थाना प्रभारी राजू सिंह ने जानकारी दी कि मोबाइलों की बरामदगी CEIR पोर्टल और सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता से संभव हो सकी। हर मोबाइल की IMEI नंबर से ट्रैकिंग कर पुलिस टीम ने सटीक लोकेशन हासिल की और फोन बरामद किए।

पुलिस की नागरिकों से अपील

रामनगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम हो जाने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और www.ceir.gov.in पर जाकर IMEI नंबर ब्लॉक करवाएं। इससे न सिर्फ ट्रैकिंग आसान होती है, बल्कि फोन के दुरुपयोग की आशंका भी खत्म होती है।

जनसेवा की मिसाल बना रामनगर थाना

मोबाइल पाने वाले सभी नागरिकों ने वाराणसी पुलिस और खासतौर पर SHO राजू सिंह की इस कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा की। स्थानीय लोगों ने इसे “जनहित में प्रभावी और संवेदनशील पुलिसिंग” का सशक्त उदाहरण बताया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page