Connect with us

मिर्ज़ापुर

प्रयागराज महाकुंभ में दिवंगत श्रद्धालुओं को मिर्जापुर में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज रोडवेज बस स्टैंड, पहलवान बाबा मंदिर के पास प्रयागराज संगम महाकुंभ में दिवंगत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भागवती प्रसाद चौधरी ने श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें और घायल श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों।

Loading...

इस अवसर पर कांग्रेस के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें सुधाकर, शशि भूषण दुबे पथिक, यूपी कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान, रमेश प्रजापति, पप्पू राम, श्रीगार दुबे, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, कपिल कुमार सोनकर, राजेंद्र विश्वकर्मा, संतोष यादव, अशोक गुप्ता, डॉ. दिनेश चौधरी, राजेंद्र प्रजापति, डिंपू यादव और शिवनारायण पटेल शामिल थे।

इस श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page