Connect with us

वायरल

पोखरे में उतराया मिला बच्चे का शव, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी शंकरपुर गांव में रविवार रात एक दर्दनाक घटना घटी। परिवार के सभी सदस्य रात का खाना खाकर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे परिवार के मुखिया संतविजय राम की अचानक नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनका सात वर्षीय बेटा सुंदरम बिस्तर से गायब था। अनहोनी की आशंका से उन्होंने बाकी परिवार वालों को जगाया और तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की।

काफी खोजबीन के बाद रात करीब 1:45 बजे घर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित एक पोखरे में बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। इस घटना से परिवार में मातम छा गया और गाँव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने शव को पोखरे से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही गाँव के जिला पंचायत सदस्य निरंजन कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। रात करीब 3 बजे पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

गाँव के लोगों और परिवार का मानना है कि सुंदरम अक्सर अन्य बच्चों के साथ पोखरे के पास खेलने जाया करता था। संभवतः वह रात में नींद में बिस्तर से उठकर वहाँ गया होगा और पोखरे में गिरकर डूब गया। सुंदरम चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page