Connect with us

गोरखपुर

पैसों के विवाद में फायरिंग, हत्या के प्रयास के आरोप में तीन गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कार, अवैध तमंचा/पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल और नकदी बरामद

गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, एक अवैध तमंचा/पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और 10,870 रुपये नकद बरामद किए हैं।

लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर की रात पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने वादी के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसके मित्र के पैर में गोली मार दी गई। फायरिंग की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

घटना की सूचना मिलने के बाद चौरीचौरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विशु चौधरी निवासी खैराबाद डुडी, विजय पासवान निवासी चकदेइया और मोनू मौर्य निवासी चौरी खास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार के साथ अवैध हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की।

मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में बीएनएस की धारा 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

विजय और मोनू का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विजय पासवान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ गोरखपुर के अलग-अलग थानों में चोरी समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। खोराबार थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। वहीं मोनू मौर्य के खिलाफ भी खोराबार और गीडा थाने में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। मामले में बरामदगी और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page