Connect with us

गोरखपुर

पुलिस विभाग में देर रात बंपर तबादला, कई थानों के प्रभारी बदले

Published

on

Loading...
Loading...

कुशीनगर। जनपद के पुलिस विभाग में देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्षों एवं प्रभारी निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस अचानक हुए बदलाव से पुलिस महकमे में हलचल देखी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, निरीक्षकों पर कप्तान का भरोसा कमजोर होता दिखा, जबकि उप निरीक्षकों पर अधिक विश्वास जताया गया है। इसी के चलते कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

तबादले में सेवरही थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे विनय सिंह से थानेदारी वापस ले ली गई है। वहीं निरीक्षक संजय दूबे को हाइवे थाने से हटाकर नेबुआ थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कप्तानगंज थाने के थानाध्यक्ष रहे उप निरीक्षक दीपक सिंह को पदोन्नति देते हुए हाटा कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, गोरखपुर में ए.के.-47 गैंग और रेड गैंग पर सख्त कार्रवाई कर सुर्खियों में रहे तेजतर्रार थानेदार को कुशीनगर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं मिल पाई, जिससे विभागीय चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Advertisement

पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को आगामी कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page