Connect with us

वाराणसी

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कबीर प्राकट्य स्थली के विकास कार्यों का लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से  कबीर प्राकट्य स्थली के महंत गोविंद शास्त्री ने मिलकर कबीर प्राकट्य स्थली लहरतारा में हो रहे विकास कार्य के विषय में परिचर्चा किया और कबीर साहब की मूल ग्रंथ बीजक भेंट एवं शॉल ओढ़ाकर आभार व्यक्त किया।

कबीर साहब के प्रचार-प्रसार के विषय में पर चर्चा करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर ने कहा कि, कबीर साहब की वाणियों एवं उनके स्थलों के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार बहुत काम कर रहा है। आप सभी भी उनके वाणियों के प्रचार-प्रसार के लिए आगे आकर अच्छा कार्य करिए। महंत गोविंद दास शास्त्री ने कबीर त्रिधारा यात्रा के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री को धन्यवाद प्रदान किया। मुलाकात के दौरान विधायक सौरव श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page