Connect with us

अपराध

पत्नी के दो प्रेमियों पर पति ने दर्ज कराया मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विकास सिंह (ब्यूरो चीफ, जौनपुर)

यूपी के जौनपुर जिले में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मोबाइल से बात करने वाले दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। यह मामला वायरल होने के बाद हर कोई हतप्रभ है।

जानकारी के अनुसार, मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था। इधर कुछ दिनों से पत्नी गांव के ही दो गैर जातीय युवकों देर-देर रात तक बात कर रही थी। बात करने से मना करने पर पत्नी मारपीट पर उतारू हो जाती थी।

पीड़ित पति ने कहा, मैंने किसी तरह से युवकों का मोबाइल नंबर हासिल किया। बाद में जब मैंने दोनों युवकों से पूछा कि क्यों पत्नी से बात करते हो ? तो दोनों ने कहा अपना काम करो। जब जोर देकर पूछा तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने के लिए धमकी देने लगे। इसके बाद फोन काट दिया।        

धमकी को संज्ञान में लेते हुए मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि तहरीर मिलते ही दोनों के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page