Connect with us

खेल

न्यूजीलैंड 259 रन पर ऑलआउट, भारत ने गंवाया हिटमैन का विकेट

Published

on

Loading...
Loading...

वाशिंगटन सुंदर ने सात विकेट झटके, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट अपने नाम किए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चल रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 10 और यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले टिम साउदी की गेंद पर आउट हो गए।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और उसकी पूरी टीम 79.1 ओवर में 259 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही लेकिन आखिरी सात विकेट मात्र 62 रन के भीतर गिर गए। डेवोन कॉनवे (76) और रचिन रविंद्र (65) ने महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाए, जबकि मिचेल सैंटनर ने 51 गेंदों पर 33 रनों की तेज पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सका।

भारत की गेंदबाजी की बात करें तो वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट झटके, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए। टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 201 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद सुंदर और अश्विन ने मिलकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page