Connect with us

गाजीपुर

नैसारा गांव में एक साल बाद भी पेयजल टंकी निर्माण अधूरा, ग्रामीणों में नाराजगी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के नन्दगंज क्षेत्र के नैसारा गांव में शासन द्वारा प्रदत्त घर-घर शुद्ध पेयजल योजना के तहत एक साल पहले बोरिंग की गई थी, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलने की उम्मीद जगी थी। हालांकि, एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी टंकी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे गांव के लोग निराश हैं।

गांव के विनोद पांडेय, बुच्चूराम, नन्दलाल और मुख्तार ने बताया कि बोरिंग कार्य पिछले जाड़े से पहले पूरा हो गया था और होल की सफाई भी हो चुकी है। पाइपलाइन बिछा दी गई है, लेकिन टंकी के अभाव में पानी की आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। विभागीय अधिकारी आते-जाते रहते हैं, लेकिन टंकी निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

गांव के लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द टंकी निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page