Connect with us

बलिया

नेपाल में सम्मानित हुए बलिया के प्रसिद्ध दार्शनिक डॉ. विद्यासागर उपाध्याय

Published

on

Loading...
Loading...

नेपाल की पवित्र भूमि जनकपुरधाम में ‘याज्ञवल्क्य मेधा शक्ति सम्मान’ से सम्मानित हुए बलिया के दार्शनिक डॉ. विद्यासागर उपाध्यायन्यूज़ स्क्रिप्ट:बलिया, जयदेश। पड़ोसी देश नेपाल के मधेश प्रदेश के धनुषा जिले में स्थित पवित्र जनकपुरधाम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेदांत विमर्श में भारत की ओर से बलिया निवासी ख्यातिलब्ध शिक्षाविद् और दार्शनिक डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को ‘याज्ञवल्क्य मेधा शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह वही भूमि है जहाँ प्राचीन काल में दार्शनिक याज्ञवल्क्य और विदुषी गार्गी का शास्त्रार्थ हुआ था। इसी भूमि पर हजारों वर्ष बाद आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में कई देशों के वेदांत मर्मज्ञ और विद्वान उपस्थित रहे।डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने अपने विद्वतापूर्ण व्याख्यान से विद्वानों की जिज्ञासा शांत की।

Loading...

उनके इस योगदान की सराहना करते हुए उन्हें ‘याज्ञवल्क्य मेधा शक्ति’ सम्मान प्रदान किया गया। बलिया में डॉ. उपाध्याय की इस उपलब्धि पर खुशी की लहर है। बुद्धिजीवी वर्ग के डॉ. जैनेन्द्र पांडेय, डॉ. रिंकी पाठक, डॉ. जनार्दन राय, डॉ. गणेश पाठक, डॉ. हरिकेश यादव समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page