Connect with us

वाराणसी

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सर्किट हाउस सभागार में की आठ जिलों के शिक्षक नेताओ संग बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आज वाराणसी सर्किट हाउस सभागार में प्रातः 11:00 बजे नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद उत्तर प्रदेश श्री लाल बिहारी यादव ने वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, एवं जौनपुर जनपद के शिक्षक नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित शिक्षक नेताओं द्वारा अपने जनपद की समस्याओं को नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखा गया जिसको नेता प्रतिपक्ष एवं शिक्षक एमएलसी द्वारा बिंदुवार चर्चा करते हुए कहां गया कि आप लोगों की समस्याओं को सदन के माध्यम से सरकार के समक्ष रखूंगा और जल्द ही इन सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। श्री लाल बिहारी यादव एकदिवसीय वाराणसी दौरे पर आए हुए थे शिक्षक नेताओं के अलावा समाजवादी पार्टी के नेता व अन्य गणमान्य नागरिकों ने उनसे मुलाकात की।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, विष्णु शर्मा, भीष्म नारायण सिंह यादव, जैन कुशवाहा, अनवारुल हक अंसारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page