Connect with us

अपराध

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।पुलिस के अनुसार थाना धनघटा में दर्ज मुकदमा संख्या 146/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी सूरज (पुत्र राजनाथ, निवासी ग्राम सिसवा थाना धनघटा संतकबीरनगर) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Loading...

बताया गया कि पीड़िता की मां ने 13 मार्च 2026 को थाना धनघटा में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, कांस्टेबल मुन्नेलाल गुप्ता, कांस्टेबल रजनीश यादव तथा महिला कांस्टेबल प्रिया तिवारी शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page