Connect with us

वाराणसी

नाटी इमली से राम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही घंटे का समय शेष है। पूरे देश के लोगों में उत्साह एवं उमंग की भावना विराजमान है। इसी के तहत आज वाराणसी में एक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नाटी इमली से होते हुए संजय नगर कॉलोनी , बौलिया बाग, औसानगंज पर जाकर समाप्त हुआ। तमाम क्षेत्रवासियों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालते हुए “जय श्रीराम” का उदघोष किया। इस शोभायात्रा में बच्चे, बूढ़े तथा नौजवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र एकदम राममय हो गया।

Loading...

इस शोभायात्रा में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विकास चौधरी चीकू, सुरेश दास, अजीत विश्वकर्मा, अंजनी चौरसिया, संतोष अजनबी, विनय मालवी, संजू विश्वकर्मा, निखिल वर्मा, विजय सेठ, नीरज जायसवाल, दिनेश सिंह दीनू समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page