Connect with us

बलिया

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद का गठन, विद्यार्थियों ने ली जिम्मेदारी निभाने की शपथ

Published

on

Loading...
Loading...

आर्यन तिवारी बने छात्र संसद के प्रधानमंत्री, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकास पर दिया गया जोर

रसड़ा (बलिया)। विद्या भारती से संबद्ध नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा रसड़ा में शनिवार को छात्र नेतृत्व, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि शिशु शिक्षा समिति के मंत्री डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने नव निर्वाचित छात्र संसद पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर बलिया संभाग के संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे एवं विद्यालय प्रबंधक संजय कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडेय ने की।

छात्र संसद में आर्यन तिवारी को प्रधानमंत्री, वीर प्रताप सिंह को उप प्रधानमंत्री, श्रेया यादव को कन्या भारती अध्यक्ष, रोहित सिंह एवं श्रेयांश गोयल को सेनापति, आयुषी चौबे को मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। वहीं वर्तिका तिवारी, अपर्णा कुशवाहा एवं आस्था चौरसिया को उपाध्यक्ष तथा आराध्या सिंह, एंजेल तिवारी, आराध्या तिवारी एवं डिंपी यादव को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य अतिथि डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम है। संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे ने कहा कि यह मंच बच्चों को जिम्मेदार नेतृत्व के लिए तैयार करता है और उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Advertisement

प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि छात्र संसद के माध्यम से विद्यार्थियों में कर्तव्यबोध, आत्मविश्वास, संगठन क्षमता और नेतृत्व कौशल का विकास होता है। छात्र संसद के प्रधानमंत्री आर्यन तिवारी और कन्या भारती अध्यक्ष श्रेया यादव ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अनुशासन, सेवा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन सोनी सिंह ने किया, जबकि रणजीत सिंह ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में शिवम सिंह का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की उपस्थिति से समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page