Connect with us

वाराणसी

नवरात्रि में प्रीमियर बॉयज क्लब हथुआ मार्केट में बनेगा स्वर्वेद मंदिर का पंडाल

Published

on

Loading...
Loading...

महादेव की नगरी काशी में इस साल नवरात्रि के अवसर पर प्रीमियर बॉयज क्लब ने हथुआ मार्केट में स्वर्वेद मंदिर की भव्य प्रतिकृति के रूप में अपना पंडाल बनाने की घोषणा की है। पिछले पाँच दशकों से काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण और प्रसार में योगदान देने वाला यह क्लब अपने अनोखे पंडालों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है।

प्रीमियर बॉयज क्लब का पंडाल पिछले साल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ पंडालों में चुना गया था। इस साल क्लब ने स्वर्वेद मंदिर की प्रतिकृति को चुना है, जो बनारस में स्थित है और ध्यान योग के माध्यम से हजारों लोगों को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ता है।

Loading...

स्वर्वेद मंदिर का महत्व केवल धार्मिक नहीं है, बल्कि यह वेद और विज्ञान के संगम का केंद्र है, जहां आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ मानव सेवा, स्वास्थ्य और वृद्धाश्रम की व्यवस्थाएं भी हैं। प्रीमियर बॉयज क्लब का यह प्रयास काशीवासियों और देशवासियों के लिए एक गर्व का विषय है, जो इस नवरात्रि में इस अद्वितीय पंडाल को देखने के लिए उत्साहित हैं।

इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. रमेश दत्त पांडे, प्रेम मिश्रा,अजय सिंह, रवि बाबा, हर्ष गुप्ता, रवि अग्रहरि ,अजय जायसवाल, सुनील चौधरी, सत्य प्रकाश राय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page