Connect with us

पूर्वांचल

धर्मपुरा अग्निकांड: कारणों की जांच शुरू, प्रभावितों को मदद का आश्वासन

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के काटे चौकी अंतर्गत धर्मपुरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, उप जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एस.के. सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रियतम शेखर पांडेय, कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Loading...

अधिकारियों ने मौके का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित कराया। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किए गए।

प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page