Connect with us

पूर्वांचल

खलीलाबाद में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, भव्य झांकी निकाली गई

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। जनपद के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित समय जी माता मंदिर विधियानी से भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान भव्य झांकी का आयोजन किया गया, जिसे ड्रग मुक्ति जन अभियान के संयोजक, यूथ आइकन अवॉर्डी एवं भाजपा नेता प्रदीप सिसोदिया ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। झांकी में भगवान परशुराम जी के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

Loading...

इस धार्मिक आयोजन में भाजपा नेता अमर राय, शुभम राय, श्री राम कथा वाचक गोरखनाथ मिश्रा, भाजपा नेता सरदार सतविंदर पाल जज्जी, नगर अध्यक्ष बीजेपी कन्हैया वर्मा, मृत्युंजय राय, कुलदीप पांडेय, अखिलेश पांडेय, हेमंत तिवारी, सत्यव्रत मिश्रा, रुद्रप्रताप सिंह, टुनटुन राय, आलोक राय, धीरू राय, पिंटू राय, सभासद रुद्र नाथ मिश्र एवं शिक्षक सर्वेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

झांकी नगर में भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने श्रद्धा भाव से स्वागत कर पूजा-अर्चना की। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page