Connect with us

गाजीपुर

धनौता मोड़ पर मिट्टी लदी ट्रॉली पलटी, बोलेरो सवार बाल-बाल बचे

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनौता मोड़ के पास एक अनियंत्रित मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Loading...

तहरीर के अनुसार, रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली निवासी गोविंद सिंह (पुत्र स्व. केशव सिंह) की बोलेरो गाड़ी को उनका ड्राइवर पृथ्वी प्रताप सिंह लेकर  सोमवार की सुबह 10:30 बजे उतरौली से जमानियां जा रहा था। जैसे ही गाड़ी धनौता मोड़ के सामने पहुंची, सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक मिट्टी लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर बोलेरो के ऊपर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बोलेरो में सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page