Connect with us

वायरल

देवरिया पुलिस को मिलीं 20 नई स्कॉर्पियो पीआरवी

Published

on

Loading...
Loading...

एसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को दिखाई हरी झंडी

देवरिया पुलिस को कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए 20 नई स्कॉर्पियो पीआऱवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) गाड़ियां प्राप्त हुई हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने पुलिस लाइन देवरिया में इन सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इन आधुनिक पीआऱवी वाहनों में उन्नत संचार उपकरण, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम व आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

इन गाड़ियों के संचालन से अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था, महिला सुरक्षा और आम जनता को पुलिस सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया और अधिक तेज तथा प्रभावी होगी। इससे जिले में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार होगा और अपराधियों पर नियंत्रण मजबूत होगा।

Advertisement

एसपी ने कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से पुलिस अब घटनास्थल पर अधिक तेजी से पहुंच सकेगी जिससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। इस मौके पर कई पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page