Connect with us

वायरल

किसानों ने सरकारी दर से अधिक मूल्य पर खाद बेचने का लगाया आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

किसान के बेटे ने कालाबाजारी का वीडियो बनाकर किया वायरल

मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायत, कार्रवाई की मांग तेज

बस्ती। खाद की कालाबाजारी से क्षेत्र की जनता परेशान है। किसानों ने आरोप लगाया है कि साधन सहकारी समिति बानपुर (पसड़ा), कुदरहा ब्लॉक में सचिव द्वारा खाद सरकारी दर से अधिक मूल्य पर बेची जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जब एक किसान ने महंगा बताकर विरोध किया, तो सचिव भड़क गए और उसे बिना खाद दिए वापस भेज दिया। इसी दौरान किसान के बेटे ने मौके पर ट्राली में खाद की कालाबाजारी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि खाद लेने के लिए रोज़ाना घंटों लाइन लगानी पड़ती है, जबकि सचिव द्वारा मनमानी और कालाबाजारी खुलेआम जारी है।

Advertisement

पूरे मामले को लेकर पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। किसानों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page