Connect with us

वायरल

यूपी में 45 हजार से अधिक होमगार्डों की भर्ती का रास्ता साफ

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश सरकार ने 45 हजार से अधिक होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराएगा।

शासन ने भर्ती के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आवेदन प्रक्रिया जिलेवार होगी, जहां प्रत्येक जिले में रिक्त पदों के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

पुरुष और महिला दोनों ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आरक्षण की गणना प्रदेश सरकार के नियमानुसार की जाएगी। आवेदक अपने मूल निवास वाले जिले में ही आवेदन कर पाएंगे। भर्ती प्रक्रिया पुलिस सिपाही भर्ती के तर्ज पर होगी, जिसमें लिखित परीक्षा भी शामिल होगी।

शासन के अनुसार, किसी भी अभ्यर्थी पर यदि कोई आपराधिक मामला विचाराधीन है, तो वह आवेदन के लिए पात्र नहीं होगा। साथ ही, एक से अधिक पत्नी या पति वाले अभ्यर्थी भी अयोग्य माने जाएंगे।

सरकार ने सभी जिलों के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने और भर्ती कैलेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह भर्ती प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page