Connect with us

अपराध

दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को चोलापुर पुलिस ने आरोपी किशन चौहान (पुत्र अशोक चौहान), निवासी ग्राम सभा बबियाव, को ताला तिराहा के पास स्थित ईंट भट्ठे से पकड़ा।

आरोपी के खिलाफ थाना चोलापुर, कमिश्नरेट वाराणसी में मु०अ०सं० 0035/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67-A, 66-E के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

Loading...

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चोलापुर थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम, चौकी प्रभारी अजगरा उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय और हेड कांस्टेबल शकील अहमद शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page