Connect with us

गोरखपुर

दुकानें खुली रहने के बीच शुरू हुई नाला सफाई, कचरा उठाने और व्यवस्था बहाल करने की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। नगर निगम द्वारा घोष कंपनी चौराहे पर नाली एवं नाला सफाई अभियान शुरू किए जाने के बाद स्थानीय दुकानदारों में असमंजस की स्थिति बन गई है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार पूरी तरह संचालित होने के दौरान सफाई कार्य शुरू होने से उन्हें व्यवसाय प्रभावित होने की आशंका सता रही है।

दुकानदारों का कहना है कि सबसे बड़ी चिंता नाले से निकलने वाली सिल्ट और कचरे को लेकर है। उनका सवाल है कि क्या सफाई के तुरंत बाद नगर निगम कचरे का उठान भी करेगा या फिर उसे दुकानों के सामने ही छोड़ दिया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो अगले दिन सुबह व्यापारियों को दुकान खोलने और ग्राहकों के आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Loading...

व्यापारियों ने मांग की है कि सफाई के दौरान निकाली गई गंदगी को तत्काल नगर निगम की गाड़ियों से हटाया जाए। साथ ही, नाले की सफाई के लिए दुकानों के सामने हटाए जा रहे पत्थरों को कार्य पूरा होने के बाद पूर्ववत व्यवस्थित तरीके से लगाया जाए, ताकि आवागमन और व्यापार प्रभावित न हो।

दुकानदारों का कहना है कि यदि रात में ही सफाई, कचरा उठान और पत्थरों को दोबारा लगाने का कार्य पूरा कर दिया जाता है तो यह नगर निगम की सराहनीय पहल होगी। वहीं, यदि ऐसा नहीं हुआ तो सुबह बाजार खुलने के समय व्यापारियों के सामने गंभीर परेशानी खड़ी हो सकती है और उनका कारोबार प्रभावित होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page