Connect with us

गोरखपुर

घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 15,700 रुपये बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौरीचौरा थाना पुलिस ने घर में चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 15,700 रुपये बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजीत कुमार यादव व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा संख्या 237/2026 से संबंधित आरोपी भोला निषाद पुत्र छोटेलाल निषाद तथा किशन डोम पुत्र राजेंद्र डोम, निवासी सरैया मरचहवा, थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 27/28 जून 2026 की रात दोनों आरोपियों ने वादिनी के घर में घुसकर अलमारी में रखे 80 हजार रुपये नकद और आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़िता की तहरीर पर थाना चौरीचौरा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी के 15,700 रुपये बरामद होने पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भोला निषाद के खिलाफ पूर्व से भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि किशन डोम के विरुद्ध इसी प्रकरण में कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजीत कुमार यादव, उपनिरीक्षक निलेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र तिवारी, राय साहब वर्मा, हरिकिशोर तिवारी, कांस्टेबल नितेश यादव, प्रियेश कुमार यादव तथा आरक्षी अमन कुमार शर्मा शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page