Connect with us

अपराध

दिल्ली और मुंबई में ईडी की रेड, ब्रिटिश नागरिक समेत 6 के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Published

on

Loading...
Loading...

7,000 करोड़ के ड्रग्स मामले में एक्शन

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कोकीन की जब्ती के मामले में कार्रवाई शुरू की है। यह अब तक की सबसे बड़ी ड्रग बरामदगी है। जांच के तहत पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है जिनमें एक भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक भी शामिल है।

Loading...

पुलिस के अनुसार, इस ब्रिटिश नागरिक का नाम सविंदर सिंह है, जो पश्चिमी दिल्ली से 208 किलोग्राम ड्रग्स की ताजा बरामदगी से पहले देश छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि सिंह पिछले महीने भारत में 208 किलोग्राम कोकीन की एक खेप की निगरानी के लिए आया था जिसे दक्षिण अमेरिकी देशों से लाया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, सविंदर सिंह ने दिल्ली में तीन अलग-अलग स्थानों पर 25 दिन बिताए। इस गिरोह के चार सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद, वह ब्रिटेन भाग निकला। इन गिरफ्तारियों को दो अक्टूबर को अंजाम दिया गया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page