Connect with us

दुर्घटना

तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में युवती की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवती की जान चली गई। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने युवती को टक्कर मार दी जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस मंगवाई। घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए और कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पूनम शर्मा नाम की 28 वर्षीय युवती, जो हरहुआडीह की रहने वाली थी दोपहर करीब 12 बजे घर से काम पर निकली थी।

व्यासबाग के पास रोड पार करते समय बनारस से जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।पूनम ने बचने की कोशिश की लेकिन कार की गति अधिक होने के कारण वह सीधे बोनट से टकराई और उछलकर डिवाइडर पर जा गिरी।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार और चालक की पहचान की जा रही है। परिवार में शोक का माहौल है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page