Connect with us

गाजीपुर

‘डॉ. सुदर्शन इंटरनेशनल स्कूल’ डेहमा में भवन एवं वास्तु पूजन संपन्न, प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (बाराचवर)। ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित डॉ. सुदर्शन इंटरनेशनल स्कूल, डेहमा का भवन एवं वास्तु पूजन वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर स्कूल प्रबंधक इंजीनियर शुभम यादव के पिताश्री डॉ. सुनील यादव एवं माता प्रधानाध्यापिका माया यादव ने सनातन परंपरा के अनुसार जजमान की भूमिका निभाई।

आचार्य जी के मार्गदर्शन में विधिवत पूजन सम्पन्न होने के साथ ही स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया गया। यह प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ग्रामीण क्षेत्र का पहला CBSE पैटर्न पर आधारित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जहां नर्सरी से कक्षा आठ तक की शिक्षा अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर-कृत शिक्षण तकनीक के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

CBSE मानकों के अनुसार निर्मित इस विद्यालय का भव्य भवन और आधुनिक सुविधाएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगी। न्यूनतम शुल्क में उत्कृष्ट शिक्षा देने के संकल्प के साथ डॉ. सुदर्शन इंटरनेशनल स्कूल डेहमा आज से प्रवेश प्रक्रिया के लिए पूरी तरह तैयार है। अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आज ही नामांकन कराएं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाएं।

Advertisement

इस शुभ आयोजन में स्कूल के मार्गदर्शक डॉ. सानंद सिंह, कृष्ण यादव, संतोष यादव, पूज्या दादी मां समेत परिवार के अन्य सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page