Connect with us

वाराणसी

डीजे पर डांस को लेकर युवक पर चाकू से हमला, पुलिस पर पथराव

Published

on

Loading...
Loading...

शादी समारोह में विवाद के बाद युवक गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार

मिर्जामुराद (वाराणसी) | मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खगरामपुर गांव में सोमवार देर रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस का कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

डांस के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, खगरामपुर गांव निवासी राहुल राजभर (22) पुत्र रमेश राजभर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने राहुल के सीने पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई और डीजे बंद करा दिया गया।

Advertisement

पुलिस पर हुआ पथराव

घटना की सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान ग्रामीणों के एक समूह ने पुलिस का विरोध करते हुए पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव के चलते पुलिसकर्मियों को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा।

करीब एक घंटे बाद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

घायल ट्रामा सेंटर रेफर

घायल राहुल राजभर को जख्खिनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Advertisement

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि चाकूबाजी और पुलिस पर पथराव दोनों मामलों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page