Connect with us

वाराणसी

ट्रैफिक सुधार को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने किया पैदल निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

बेतरतीब वाहनों और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वाराणसी। शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) डॉ. एस. चन्नप्पा ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पैदल निरीक्षण किया। यह निरीक्षण ताड़ीखाना, चौकाघाट, तेलियाबाग, मरीमाई, आंध्रापुल होते हुए रोडवेज बस स्टैंड तक किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. चन्नप्पा ने सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित सर्किल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अतिक्रमणकारियों और ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाना सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को सुगम और निर्बाध यातायात मिल सके। यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किए जाने की संभावना है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page