वाराणसी
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
Loading...
Loading...
पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने कर दिया शव का अंतिम संस्कार
वाराणसी। मिर्जामुराद के बहेड़वा गांव स्थित रेल लाइन पर सोमवार को प्रातः ट्रेन से कटकर मिर्जामुराद के राजपुर (बिमौरी) गांव निवासी महंगू पटेल (68 वर्ष) वृद्ध की मौत हो गयी। मृत वृद्ध गांव का पूर्व ग्राम प्रधान रह चुका है। ट्रेन से कटकर मौत की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। परिजनों का कहना है कि इधर बीच वृद्ध मानसिक रूप से परेशान थे।
Loading...
परिजनों ने ट्रेन से कटकर मौत की सूचना पाते ही रेलवे लाइन के पास पहुंचे और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं मिर्जामुराद थाना प्रभारी अजय राज ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन उससे पहले मृत वृद्ध के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
Continue Reading
