Connect with us

वाराणसी

ट्रेन में यात्री की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की एस-2 बोगी में एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर में गोली लगते ही यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गया (बिहार) के पिपरिया स्थित बारचकी क्षेत्र निवासी दिनेश शाह (42) पुत्र रामवृक्ष शाह अपनी बहन और रिश्तेदार के साथ सीतापुर के नैमिशारण्य धाम जा रहे थे। वह गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की एस-2 बोगी में यात्रा कर रहे थे, जबकि उनकी बहन, दो बच्चे और बहन की सास पीछे जनरल कंपार्टमेंट में सफर कर रहे थे।

देर रात करीब 1:35 बजे ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरी। ब्लॉक हट-बी से पहले बाथरूम के पास दिनेश शाह को किसी ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर दहशत में आए यात्रियों ने इसकी सूचना रनिंग स्टॉफ को दी। रात 2:42 बजे ट्रेन वाराणसी जंक्शन पहुंची, जहां शव को नीचे उतारा गया।

वाराणसी जंक्शन पर पुलिस की कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। वहीं, पीछे जनरल कंपार्टमेंट में यात्रा कर रहे मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा, क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह और आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त बीपी सिंह भी जीआरपी थाने पहुंचे।

घटना के संबंध में पूछताछ की गई। दूसरी ओर, एक टीम जानकारी जुटाने के लिए ट्रेन के साथ रवाना हो गई। एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page