Connect with us

वाराणसी

ज्वैलर्स ने ठगे पांच लाख के जेवर, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट के सत्यम नगर कॉलोनी की रहने वाली पूनम चौबे ने ज्वैलर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पूनम ने बताया कि उसके 13 वर्षीय बेटे को बहकाकर, मदरवा मारुति नगर कॉलोनी स्थित काव्या ऑर्नामेंट के संचालक ने उसके 5 लाख रुपये मूल्य के जेवर ले लिए।

पूनम चौबे ने बताया कि 10 अक्टूबर, करवा चौथ के दिन जेवर खोजने पर उन्हें नहीं मिला। बेटे से जेवर के बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि उसके दोस्तों ने बहला-फुसला कर घर के सारे जेवर मंगवाए थे। इसके बाद संचालक ने जेवर अपने पास रख लिया।

Loading...

महिला की शिकायत पर लंका थाना में काव्या ऑर्नामेंट के संचालक रविशंकर और उसके कर्मचारी अनमोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, इस मामले में शामिल एक किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page