वाराणसी
जोन स्तरीय महिला सन्त समागम 19 जून को
वाराणसी। संत निरंकारी मण्डल वाराणसी के तत्वावधान में 19 जून को PWD कार्यालय के पीछे उमा लान में शाम 4 बजे से 7 बजे तक जोन स्तरीय महिला सन्त समागम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वाराणसी जोन के जोनल इंचार्ज सिद्धार्थ शंकर सिंह ने बताया कि, नारी शक्ति के आध्यात्मिक उत्थान के लिए समय-समय पर महिला सन्त समागम होते रहते हैं। जिसका एक मात्र उद्देश्य है कि, नारी शक्ति को भ्रमों से बाहर निकाल कर भक्ति की सही दिशा प्रदान करना।
जोनल सिद्धार्थ शंकर सिंह ने बताया कि, महिला सन्त समागम को केंद्रीय ज्ञान प्रचारिका आदरणीया बहन कमुद् सम्बोधित करेंगी। इस समागम में वाराणसी जोन के चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर सोनभद्र आदि जिलों केनिरंकारी भक्त शामिल होंगे। जिले की हर नारी शक्ति से समागम में उपस्थित होने की प्रार्थना किये।
